उल्फतें हैं इतनी तो जताते नहीं क्यों ?
बस एकबार कह दो के आते नहीं क्यों ?
माना हम ठहरे नासमझ ही सही ,
समजदार हो तुम समझाते नहीं क्यों ?
आँखों में आँसु और दिल में तड़प है
तुम रूठे दिलों को मनाते नहीं क्यों ?
शिकायत थी पहले सताते बहोत हो
है अब ये शिकायत सताते नहीं क्यों ?
गर जिंदगी से मेरी जा ही चुके हो
तो यादो से बतलादो जाते नहीं क्यों ?
परेशां है 'शबनम' इन खामोशियों से,
है राज़ -ए-दिल क्या बताते नहीं क्यों ?
~शबनम
No comments:
Post a Comment