तीरो तरकश के दहाने पर रहे,
उनके हम सीधे निशाने पर रहे ।
वस्लका वाअदा न पुरा कर सके
वो मगर फीरभी बहाने पर रहे ।
दास्तां सब अहेले वफाने जानली
तजकीरे अपने फसाने पर रहे ।
कितनी तल्खी से हमें देखा कीये
ओर हम खुदको बचाने पर रहे ।
बिखरी उनसे मिलनेकीसारीउमिद
होसला हम दिलका बढ़ाने पर रहे ।
इस तरह बिखरे सजाये ख्वाब सब
घर नया हम अपना सजाने पर रहे ।
हम भी मासूम क्या बताते माजरा
रंज हम सब तनहा उठाने पर रहे ।
मासूम मोडासवी
No comments:
Post a Comment