Tuesday, 27 June 2017

અછાંદસ

selfie लेनी है तो,
दुनिया से मुँह फेर ले|
खुद की खबर लेनी है तो
दुनिया से मुँह फेरले|

खुद के ही मोबाईल से
लगे ना कभी खुद का ही नंबर|
बात करवाये जो खुद से
वो network तेरे ही अंदर|
बस अपने आप को तु
अपनी range मे करले|....selfie लेनी हैतो....

जिस दुनिया को लेकर
मुठ्ठी मे तु धूम रहा है|
अनजाने मे उसी दुनिया मे
खुद से ही तु गुम रहा है|
touchsreen mobile को छोड
अपने दिल को तु touch करले|...selfie लेनी है तो...

overload के साथ जैसे
mobile तेरा  slow होता है|
वैसे ही battery के साथ
चहेरा तेरा low होता है|
facebook whatsap को छोड|
सच्ची दोस्ती से दिल भरले|
selfie लेनी है तो
दुनिया से मुँह फेर ले|

किरण जोगीदास"रोशन"

No comments:

Post a Comment