आंबेडकर !
दीन -दलितों के उद्धारक थे आंबेडकर !
नई चेतना के चालक थे आंबेडकर !
उत्तम परवरिश पाई -आई - बाबा से,
सबको अचंभित किया अपनी आभा से.
नन्ही वय से ही ,विचारक थे आंबेडकर !
नई चेतना के चालक थे आंबेडकर !
संघर्ष किया समाज के ठेकेदारों से,
चलित नहीं हुए वे , अपने विचारों से।
परिशीलन -पथ्य के पालक थे आंबेडकर !
नई चेतना के चालक थे आंबेडकर !
भारत को उन्हों ने नया संविधान दिया,
अपने आप के लिए,कभी कुछ नहीं लिया।
भेदभाव-छुआछूत के संहारक थे आंबेडकर !
नई चेतना के चालक थे आंबेडकर !
***
-कृष्णकांत भाटिया 'कान्त''
No comments:
Post a Comment