झूठ कैसे हलक से उतरे निवाले की तरह
मेरी गैरत चीखती है मुह के छाले की तरह
प्यास की शिद्दत से मुह खोले परिंदा गिर पड़ा
सीढियों पर हाफ्ते अखबार वाले की तरह
ऐसे मौसम में बरहना फिर रहा हू मै कि जब
ओढ़ लेता है शज़र पत्ते दुशाले की तरह
एक कैदी की तरह मेरी अना बेबस रही
ख्वाहिशे घेरे रही मकड़ी के जाले की तरह
इक सुलगते शहर में बच्चा मिला हँसता हुआ
सहमे सहमे से चरागों के उजाले की तरह
🖌🔹शायर🔸मुनव्वर राना🔹🔸
No comments:
Post a Comment