क्या हाल है हमारा जरा देख लीजिए,
कितना हुआ खसारा जरा देख लीजिए ।
तुम दुर दुर हमसे बसते चले गये,
कैसे वो पल गुजारा जरा देख लीजिए ।
कितनी हसींन बज्मे तलब है जमी हुइ,
रंगीन कुछ नजारा जरा देख लीजिए ।
आंखों मे छा गया है तेरा नुर महेजबीं,
इमान सबने हारा जरा देख लीजिए ।
तुमने चलाई आज की फैशन नइ नइ,
शलवार ओर घरारा जरा देख लीजिए ।
रुख पर नकाब डालें गुमो फीरो हो लेकिन,
हर तरफ है इशारा जरा देख लीजिए ।
मासूम नजर नजर से जादू सा कर गये ,
दिल ये नजर का मारा जरा देख लीजिए ।
मासूम मोडासवी
No comments:
Post a Comment