Wednesday, 25 January 2017

ગજલ

इस लिए रोज दिल उदास रहा,
तेरा हो के भी मेरे पास रहा;

मुद्दतों बाद फिर से महका हूँ,
तेरा चेहरा जो आसपास रहा!

जब से तुमने गले लगाया है,
मुज को हर एक गम है रास रहा;

बस यही है गुमां, ज़माने में,
कोई अपना सा रहा, ख़ास रहा;

तेरी यादों को पहन कर देखा,
फिर तो वो रोज का लिबास रहा.

: हिमल पंड्या

No comments:

Post a Comment