*अंधे ख्वाबों को उसूलों का तराजू दे दे !*
*मेरे मालिक मुझे जज़्बात पे काबू दे दे !!*
*मैं समंदर भी किसी गैर के हाथों से न लूं !*
*एक क़तरा भी समंदर है अगर तू दे दे !!*
*मैंने आँगन में लगा रक्खे हैं खुशरंग गुलाब !*
*देने वाले मेरे इन फूलों को खुश्बू दे दे !!*
*सब के दुःख दर्द सिमट जाएँ मेरे सीने में !*
*बाँट दे सबको हंसी ला मुझे आँसू दे दे !!*
--- जावेद अख्तर
No comments:
Post a Comment