तेरी बातें, तेरी संगत , माशाअल्लाह माशाअल्लाह,
उससे प्यारी तेरी चाहत माशाअल्लाह माशाअल्लाह ।
खुद को खो कर तुझको पाया ,तूने ही जीना सिखलाया ,
तुझ से ही है दिल को राहत माशाअल्लाह माशाअल्लाह ।
वाकिफ़ हूँ मैं हर लम्हे से जिस में तूने मुझको सोचा ,
मेरी भी है वैसी हालत माशाअल्लाह माशाअल्लाह ।
सोते - जगते हरदम अब तो 'तू ही तू' की रट रहती है ,
तू ही जाना मेरी आदत माशाअल्लाह माशाअल्लाह ।
~शबनम
No comments:
Post a Comment