अब तूं ना तसव्वूर में है, ख्वाबों में नहि है,
चेहरा तुम्हारा अब मेरी आंखों में नहि है;
ये अश्क-सा जो रात की तनहाइ में बहा,
आदत उसे रहने की उजालों में नहि है;
तुम ने दिया है वो जो खुदा भी न दे सका!
वो सब मिला, जो मांगा दुआओं में नहि है;
मैं जब तेरे करीब था इस बाद-ए-सबा में,
अब उतनी महेंक इतने गुलाबों में नहि है;
उस ने भी हाथ देख कर इतना ही कहा था;
उस हाथ को पाना तेरे हाथों में नहि है!
अहेसान तेरा जिन्दगी, सब से बड़ा रहा!
तुने सिखा दिया, जो किताबों में नहि है;
: हिमल पंड्या
No comments:
Post a Comment