साकी पे इल्ज़ाम न आये !
चाहे मुझ तक जाम न आये !
कतरा क़तरा पिला न ऐ साक़ी !
ओस से प्यास भी बुझी है कभी !
साकिया तश्नगी की ताब नहीं !
ज़हर दे दे अगर शराब नहीं !
तेरे सिवा जो की हो मुहब्बत !
मेरी जवानी काम न आये!
जिनके लिये तो मर भी गये हम !
वो चल के दो गाम न आये !
इश्क का सौदा इतना गराँ है !
पूरे हमसे दाम न आये !
मैखानेमें सब ही तो आये !
लेकिन 'जिगर' का नाम न आये !
- जिगर मुरादाबादी
No comments:
Post a Comment