जब आँखोंसे नशा होने लगे इसी सर जमीं पर
सपनोके आसमां में मैखानेका इंतजाम न कर
चुपके से खामोश रहकर महोब्बत किया कर
लफ्जोंके बयाँ से तू रंजिश का इंतजाम न कर
ग़म मिले गर महोब्बतो में तो फ़ितरत समझ
अब नई फ़ितरत नए ग़म का इंतजाम न कर
वो आँखमे आँसुओंका शहेरा छोड़ के गया है
अब नये बादलोंकी बारिशका इंतजाम न कर
रास्ते वो ही है - हाथ छूटा है उनका साथ नहीं
तूँ अब कोई अलग कारवाँका इंतजाम न कर
वो ही तो रहीम-ओ-करीम है सबका यहाँ पर
ख़ुदा बदलनेका दूसरा कोई इंतजाम न कर
तू "परम" के ही कदमो में तो है अभी और यहीँ
और कहीँ भी "पागल" होनेका इंतजाम न कर
No comments:
Post a Comment