आप की अदालत में पेश एक ग़ज़ल
वफा मेरी इबादत है वफा तेरी भी चाहत है
वफा ईमान है अपना वफा तेरी मुहब्बत है
वफा मुरली की तानों में वफा मिलती आज़ानों में
वफा ही लाज का कहना वफा धरती की आदत है
सज़ा तुम सोच लो यारों गुणाह करने से ही पहले
यहाँ भी एक अदालत है वहाँ भी एक अदालत है
चलो दिल को मिलाएं हम पुरानी भूल कर बातें
तुम्हें भी कुछ ग़िला हमसे मुझे भी तो शिक़ायत है
मुझे है प्यार ग़ुलशन से तुम्हें भी आरज़ू इसकी
चलो सीचें इसे मिल कर ये हम दोनों की ज़न्नत है
हमारी शान है भारत तुम्हारी आन है भारत
यही तो जान दोनों की यही
अपनी इबादत है
मियाँ तुम शाद हो जाओ तो हम आबाद हो जाएं
तुझे मेरी ज़रूरत है मुझे तेरी ज़रूरत है
16 /08/17 एकराम हुसैन शाद
No comments:
Post a Comment