ग़म का ख़ज़ाना तेरा भी है मेरा भी
ये नज़राना तेरा भी है मेरा भी
अपने ग़म को गीत बना कर गा लेना
राग पुराना तेरा भी है मेरा भी
तू मुझ को और मैं तुझ को समझाऊँ क्या
दिल दीवाना तेरा भी है मेरा भी
शहर में गलियों गलियों जिस का चर्चा है
वो अफ़साना तेरा भी है मेरा भी
मैख़ाने की बात न कर वाइज़ मुझ से
आना जाना तेरा भी है मेरा भी
-शाहिद कबीर
No comments:
Post a Comment