कल ही खरीदकर लाया हूं मैं नए कपड़े
कुछ देर तो ठहरो मुझे जलाने से पहले
रुका नहीं ये गुजरता कारवां कभी कहीं
सांसों को कमीज़ समझकर ही पहनले
क्या दे सकेगा कोई तुझे ग़म के खुशी
बनकर निजानंद खुद ही खुद को धर ले
पुकारते है अभी जो बहुत रंगीनियों से
कहेंगे, आग लगा दें इसे या दफन करले
कोई देखे न देखे पर वो देख रहा है
गुनाह करने से पहले थोड़ा पीछे चल ले
इसी तरह तुम जीकर आए हो 'उदयन'
देख पीछे मुड़कर और अब तो संभलले
- उदयन
No comments:
Post a Comment